बदायूं, अगस्त 18 -- Badaun News: क्षेत्र में भूड़ा भदरौल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में आठ दिनों से बत्ती गुल होने की वजह से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। करीब पांच घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन में कई गांव के लोग शामिल हुए। सोमवार को कादरचौक क्षेत्र के गांव ललसी नगला, कौआ नगला, पांडेय नगला, तेलिया नगला समेत आसपास के कई गांवों के लोग भूड़ा भदरौल विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव करते हुए नारेबाजी। ग्रामीणों का कहना है कि भूड़ा भदरौल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में पिछले आठ दिन से विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं है।इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने की वजह से उन...