बदायूं, अक्टूबर 3 -- Badaun News: गंगा की कटरी के गांव में खसरा फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बदायूं जिले के कादरचौक के कादरगंज दीननगर गांव खसरा फैलने और कासगंज के कादरबाड़ी गांव में दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम कादरगंज दीननगर गांव पहुंची। यहां से पांच बच्चों के सैंपल भेरे। टीम की माने तो कासगंज के कादरबाड़ी गांव में इससे प्रभावित दो बच्चों की मौत हो चुकी है। कटरी के कादरगंज और कादराबाद दोनों ही गांव बदायूं की सीमा से जुड़े हैं। कादरगंज गांव ककोड़ा इलाके से जुड़ा है और कासगंज जिले के पटियाली तहसील में आता है। राजस्व के हिसाब से गांव का एक हिस्सा बदायूं में आता है। गांव कटरी में बसा होने के कारण यहां स्वासथ्य सेवायें न के बराबर हैं। कादरबाड़ी गांव में खसरा क...