बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सावन माह में कांवड़यात्रा के दौरान कांवड़ियों को गड्ढों में ठोकरें न खाना पड़ें इसके लिए गड्ढों को भरवाए जाने का कार्य किया जा रहा है। मगर, गड्ढों के भरने में जो निर्माण सामग्री उपयोग की जा रही है उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। यहां गड्ढों को बजरी डालकर भरने के बजाए मिट्टी और बालू डाली जा रही है। इससे मामूली बरसात में ही यह निर्माण सामग्री बह जाएगी। कांवड़यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी तरह से शुरू हो चुकी हैं। कांवड़ियों को किसी परेशानी से न गुजरना पड़े इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी के साथ ही निर्माणाधीन बाईपास से गुजरने वाले बरेली और पीलीभीत के कांवड़ियों को ठोकरों से बचाने के लिए कार्य शुरू कराया गया है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: डीआईजी ने किया काली नदी से शाहजहांपु...