बदायूं, जुलाई 25 -- Badaun News: उझानी, संवाददाता। सावन मास में कांवड़ यात्रा शुरू होने में महज पांच दिन बचे हैं। इसके बाद भी यहां अभी तक नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर चौड़ीकरण के चलते काफी ऊंचा सीसी मार्ग बनाया जा रहा है। यह कांवड़ यात्रा के दौरान बाधक बनेगा। कांवड़ यात्रा को सकुशल निपटाने के साथ ही जाम की समस्या से बचाने की तैयारी काफी समय पहले ही पूरी की जा चुकी है। ऐसे में निर्माणाधीन हाईवे का निर्माण अभी तक अधूरा है। वहीं नगर में भी मंडी समिति से लेकर कल्याण चौक बाईपास तक चौड़ीकरण के नाम पर सड़क के दोनों साइडों की पटरी खोद दी गई हैं। यह भी पढ़ें- Unnao News: परियर गंगा तट की सड़क बनी मुसीबत, 18 को 3 मीटर में निपटाया जिसका निर्माण भी अधूरा है यह भी कांवड़यात्रा में बाधक रहेगी। हालांकि प्रशासन लगातार...