बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बदायूं। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मेडिकल कॉलेज के पास बाईपास पर सड़क को समतल करा दिया है, जिससे अब यहां पर कांवड़ियों को दिक्कत नहीं होगी। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिये कांवड़ियों का निकलना शुरू हो गया है। इन दिनों बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में बाईपास की चौड़ाई भी बढ़ायी जा रही है। जिसके चलते कई स्थानों पर सड़क समतल को बाकी थी, गुरुवार को यहां पहुंचे थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर जेसीबी से सड़क को समतल करा दिया। इसके अलावा अन्य भी कुछ जरूरी स्थानों पर पहले काम कराया, जिससे कांवड़ियों को निकलने में दिक्कत न हो। यह भी पढ़ें- सावन कांवड़ यात्रा मार्ग: आज से 6 दिन दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन एनएचए...