Badaun News: कांवड़ मार्गों पर छुट्टा पशुओं के झुंड बनेगी चुनौती
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: कुंवरगांव। सावन में कांवड़ मार्गों को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन के दावे कागजों पर दम भर रहे हैं। हकीकत इससे जुदा है। जहां एक तरफ कांवड़ मार्गों पर गहरे गड्ढे हैं, जिनको अभी तक भरा नहीं जा सका है। दूसरी ओर सड़कों पर छुट्टा पशुओं की समस्या कांवड़ियों के लिए चुनौती बनेगी। हर साल सावन के महीने में शिवभक्त कांवड़िये जल लेने गंगा घाट जाते हैं। वापस लौटकर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। कुंवरगांव क्षेत्र से कांवड़िया कछला गंगा घाट से जल और कांवड़ लाकर बदायूं-कुंवरगांव- आंवला होते हुए गौरी शंकर गुलड़िया मंदिर पर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इन रास्तों पर मार्गों की हालत तो खराब है ही, सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं का भी कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- Badaun News: कल से सावन मास शुरू, 31 से निकलेगी कांवड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.