Badaun News: कांवड़ियों को करंट से बचाने को खंभों पर लगाई पन्नी
बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सावन माह में कांवड़यात्रा को लेकर विद्युत निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में कांवड़रूट पर कांवड़ियों को करंट से बचाने के लिए लोहे के खंभों पर पन्नी लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। खेड़ा नवादा से लेकर लालपुल चौराहे तक सभी खंभों पर पन्नी लगाई जाएगी। हालांकि अभी काली सड़क से लेकर कोतवाली तक कर्मचारियों ने सभी खंभों पर पन्नी लगा दी है। कांवड़ यात्रा में पैदल जाने वाले भोलेभक्त शहर के खेड़ा नवादा से लालपुल होते हुए कछला की ओर जाते हैं। यहीं से वह कांवड़ लेकर वापस आते हैं। चूंकि इस रूट पर बिरुआबाड़ी और हरप्रसाद मंदिर है तो बड़ी संख्या में स्थानीय कांवड़िया इन मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। यह भी पढ़ें- Badaun News: कांवड़ रूट पर गड्ढे दूर करने में भी अनियमितताएं बरसात का मौसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.