बदायूं, जुलाई 8 -- Badaun News: उझानी। मामूली कहासुनी के विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई कर दी। घायल मां-बेटी को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इलाके के गांव सिरसौली निवासी निर्देश पाल पुत्र मीह लाल का आरोप है गांव के ही अवेंद्र और सोमेंद्र आए दिन गालीगलौज करते हैं। 14 जून को जब वह गालीगलौज कर रहे थे उनकी मां नन्ही देवी और बहन कुसुम ने विरोध किया तो आवेन्द्र और सोमेन्द्र व अपनी मां मोर श्री के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...