बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। सावन शुरू होने के अगले दिन शुक्रवार से कांवड़यात्रा भी शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियों को पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को अंतिम रूप दिया है। मंगलवार को पुलिस की ड्यूटी तय करने के साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन चार्ट तैयार किया है। पहला रूट डायवर्जन 31 जुलाई की रात आठ से तीन अगस्त की रात आठ जे तक प्रभावी रहेगा। कांवड़ियों को जाम से बचाने के लिए रूट डायवर्जन को समय से प्रभावी करने के निर्देश दिए गए हैं। सावन में पूरे महीने ही कांवड़ यात्रा निकलती है, लेकिन शुक्रवार की देर शाम से सोमवार तक तीन दिन तक लाखों की संख्या में यहां से कांवड़िया गुजरते हैं। कछला गंगा घाट से दूर दराज के श्रद्धालु कांवड़ भरने आते हैं। गुरुवार यानि 30 जुलाई से सावन शुरू हो र...