Badaun News: कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का आरोप, शिकायत
बदायूं, अक्टूबर 15 -- Badaun News: कस्बे के वार्ड नंबर चार में कब्रिस्तान की जमीन पर बुलडोजर चलाकर बाउंड्री बनाने, नगर पंचायत की जलापूर्ति पाइपलाइन को घेरे में लेने और दूसरे कब्रिस्तान का रास्ता बंद करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ताओं ने डीएम और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता माहरुख बेगम पत्नी स्वर्गीय अजमल अली खां, शारुख खान और तौसीफ खां पुत्र अजमल अली खां ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर बुलडोजर चलवाकर बाउंड्री का निर्माण कराया है। शिकायत में कहा, भूमि कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद जमीन पर वसीयत के आधार पर विरासत दर्ज कराकर जमीन पर कब्जा किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने राजस्व अभिलेखों में अनियमितता की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.