बदायूं, जुलाई 26 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। कबाड़ की आड़ में चोरी की कारों और बाइकों को काटकर उनके पुर्जे बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन के कटे हुए इंजन, दो बाइकों और अन्य पुर्जे बरामद किए गए, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। बिल्सी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के मोहल्ला नंबर तीन स्थित पानी की टंकी के पास संचालित कबाड़ के एक गोदाम पर छापेमारी कर चोरी के वाहनों के पुर्जे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से गोदाम संचालक यामीन पुत्र बुद्धन निवासी मोहल्ला नंबर तीन बिल्सी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान गोदाम से एक कार का कटा हुआ इंजन, दो बाइकें, दो कटे हुए बाइक इंजन, दो बाइकों की टंकियां, एक नंबर प्लेट बरामद की गई। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद ...