बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव करनपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा नेता सर्वेश यादव ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बिल्सी, बिसौली, उझानी, करनपुर, वैन, पिंडोल और बन्नी, माझरे समेत विभिन्न स्थानों की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। फाइनल मुकाबले में एएस वारियर्स बिल्सी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। ग्राम वैन की टीम उपविजेता रही, जबकि उझानी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।उद्घाटन के अवसर पर सपा नेता सर्वेश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: कबड्डी टूर्नामेंट ...