बदायूं, जुलाई 28 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव सोमवार को दातागंज में रामगंगा के कटान से प्रभावित जरतौली गांव को बचाने के लिए कटान स्थल पर धरने पर बैठ गये। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक जरतौली गांव को कटान से बचाने के लिए धरातल पर काम शुरू नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार और जिला प्रशासन रामगंगा के पानी से कटान को रोकने में नाकाम साबित हुआ है। बाढ़ और कटान रोकने को सरकार ने धरातल पर कोई काम नहीं किया है। जरतौली गांव में प्राथमिक विद्यालय कटान से गिरने वाला है। प्राथमिक विद्यालय को बचाने के लिए प्रशासन ने कोई पहल नहीं की है।पांच ग्रामीणों के मकान रामगंगा के कटान से ढहकर गिर गए और रामगंगा में समां गये, जिनमें ऋषिपाल कश्यप पुत्र केवल ,रामबहादुर पुत्र शेर सिंह , भूरे कश्यप पुत्र...