बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: दातागंज, संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने ग्रामीणों के साथ जरतोली पर रामगंगा नदी द्वारा किया जा रहा कटान देखा और बाढ़ खंड अधिकारियों से कटान रोकथाम की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कटान बिल्कुल स्कूल के समीप तक पहुंच चुका है। अगर काम नहीं कराया तो स्कूल कट जायेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और प्रशासन रामगंगा के पानी से क्षेत्र में कटान को रोकने में नाकाम साबित हुआ है। बाढ़ और कटान रोकने को सरकार ने धरातल पर कोई काम नहीं किया है। हर साल रामगंगा की बाढ़ और कटान से जरतोली गांव के तमाम लोग पलायन कर गये हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: बाढ़- कुरसेला : बंबू रोल से नहीं थम रहा कोसी का कटाव जरतोली गांव में प्राथमिक विद्यालय कटान से गिरने वाला है। प्राथमिक विद्यालय को बचाने के लि...