बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: डीएम अवनीश राय ने मंगलवार को तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित गांव भुंडी, रैपुरा एवं कदम नगला का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में हुये कटान देखा एवं स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी। डीएम ने निरीक्षण के दौरान देखा कि क्षेत्र में 500 मीटर से अधिक कटान हो चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कटान की रोकथाम के लिये सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश दिये। कहा कि सुरक्षात्मक कार्य कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

पशु चिकित्सा की व्यवस्था डीएम ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशु चिकित्सा की टीम सप्ताह में कम से कम दो दिन नियमित रूप से पहुंचकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करें एवं दवायें दें।...