Badaun News: कटान की भेंट चढ़ गया पूर्व माध्यमिक विद्यालय कदम नगला
बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद बुधवार से गिरावट शुरू हो गयी है। घटते जलस्तर के चलते कदम नगला पर कटान और तेज हो गया है। कदम नगला पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगा नदी में कटकर समा चुका है। विद्यालय की एक दीवार कटने से बच गयी है, इसी प्रकार कटान जारी रहा तो यह दीवार भी कट जायेगी। कटान के निशाने पर पंचायत भवन भी है, इसके साथ ही गांवों को भी खतरा बढ़ गया है। गंगा नदी में जलवृद्धि के बाद सदर, दातागंज, सहसवान तहसील के 36 गांव बाढ़ की चपेट में आ गये है। सबसे ज्यादा प्रभावित उसहैत क्षेत्र के निचले इलाके में बसे गांव हैं। उसहैत क्षेत्र के गांव कदम नगला पर सप्ताह भर से कटान जारी है। कटान की भेंट स्कूल चढ़ चुका है, इसके अलावा किसानों की करीब 250 बीघा जमीन गंगा नदी में कटकर समा चुकी है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.