Badaun News: कटरी में फैले खसरा के बीच बुखार पीड़ित दो सगे भाइयों की मौत
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: जिले के बार्डर पार कटरी में फैले खसरे से बीते दिनों भाई-बहन की मौत के बाद अब कटरी के ही उस गांव से सटे दूसरे गांव नगला नियाजी में दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। दोनों को तेज बुखार आने पर परिजन उनको लेकर बदायूं के कादरचौक सीएचसी पर पहुंचे जहां दोनों में बुखार से हालत बिगड़ने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दोनों सगे भाइयों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद मृतकों के परिजनों ने कादरचौक से आने वाली 108 एंबुलेंस के स्टाफ पर ऑक्सीजन न लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बच्चों के पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही, लेकिन मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। वह दोनों के शवों को अपने गांव ले गए।
नगला नियाजी में दो भाइयों की मौत बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.