बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: कछला, संवाददाता। कस्बे में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से हर ओर जलभराव हो गया। पानी का निकास न होने की वजह से पानी घरों के साथ ही दुकानों में घुस गया। इससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सोमवार को कस्बे में सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के पानी का सही निकास न होने की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा भगवान मार्केट और नजदीकी शमशुल, बब्लू, विनेश तोमर, रवेंद्र सिंह आदि की दुकानों में लगभग तीन फिट पानी भर गया। इससे दुकानों में रखा सामान बरसाती पानी की वजह से खराब हो गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: खेतों में बरसा सोना शहर में आफतभरी मूसलाधार बारिश बाजार में जलभराव की वजह से लोगों ने अपनी दुकानों को भी नहीं खोला। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: आफत की बारिश : पानी-पानी हुए शहर ...