बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: कांवड़ यात्रा के दौरान कछला में जाम और पुलिस ड्यूटी में लापरवाही के मामले में उझानी कोतवाली की कछला चौकी प्रभारी रिंकू कुमार को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने कछला क्षेत्र में पुलिसिंग की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनके स्थान पर अवनीश पुंडीर को चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्रवाई के बाद पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। कांवड़ यात्रा के दौरान कछला क्षेत्र में जाम की स्थिति और पुलिस ड्यूटी में लापरवाही को लेकर चौकी प्रभारी रिंकू कुमार पर कार्रवाई की गई है। कछला गंगा घाट पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के आवागमन के चलते सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण रहती है। जाम की स्थिति में डीएम और एसएसपी के फंसने के बाद विभाग ने ड्यूटी...