Badaun News: कच्ची दीवार गिरने से पांच बकरियों की मौत
बदायूं, सितम्बर 28 -- Badaun News: जरीफनगर क्षेत्र के मुस्तफाबाद जरैठा गांव में लगातार बारिश के कारण एक गरीब परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है। बीती रात कच्ची दीवार गिरने से एक बकरी और चार बकरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। गांव के शमशाद पुत्र याकूब शाह ने अपनी बकरियों को कच्ची झोपड़ी में बांधा था। रात करीब नौ बजे तेज बारिश के चलते अचानक झोपड़ी की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर सभी पांच जानवरों की मौके पर ही जान चली गई। रविवार को शमशाद ने जरीफनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इसे प्राकृतिक आपदा का मामला बताते हुए हल्का लेखपाल को भी सूचना दी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत यह भी पढ़ें- Kanpur News: बारिश के बाद कच्चे मकान की छत ढही, गृहस्थी मलबे में दबी यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बारिश से फसलें च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.