बदायूं, सितम्बर 28 -- Badaun News: रविवार शाम कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने के साथ ही मकान की छत भी ढह गई और घर में मौजूद परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में डेढ़ वर्षीय रोहन की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत तीन लोग घायल हो गए। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव में रविवार शाम जयकिशन के घर हादसा हो गया। घर में खाना बनाया जा रहा था और परिवार के लोग कमरे में बैठे थे। इसी दौरान कमरे की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के साथ छत भी नीचे आ गिरी और कमरे में मौजूद चारों लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद घर में चीखपुकार मच गई। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर युवक ...