बदायूं, सितम्बर 28 -- Badaun News: क्षेत्र के ग्राम रोटा में लगातार हो रही बारिश के चलते पुराना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर दो बकरों की मौत हो गई। हादसे के दौरान परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। रोटा गांव निवासी राजवीर पुत्र मनोहर लाल अपने परिवार के साथ पुराने कच्चे मकान में रहते हैं। राजवीर के अनुसार मकान काफी पुराना और कच्चा था। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की हालत कमजोर हो गई थी। इसी बीच अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान में बंधे दो बकरे मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बारिश से फसलें चौपट, कच्चे घरों पर मंडरा रहा संकट घटना की सूचना पर तहसील प्रशासन की ओर से लेखपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान की जानकारी जुटाई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ...