बदायूं, जुलाई 30 -- Badaun News: वजीरगंज/सैदपुर, संवाददाता। क्षेत्र में तीन दिन तक लगातार हुई बारिश में कच्चा मकान भरभराकर गिर गया था। इसके बाद गरीब परिवार छह बच्चों समेत खुले आसमान के नीचे आ गया है। पीड़ित परिवार ने शासन और प्रशासन से पक्का आवास दिलाए जाने की मांग की है। ब्लॉक वजीरगंज क्षेत्र के गांव पलई मजरा बाकरपुर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच रात में एक गरीब परिवार का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

परिवार की स्थिति गांव निवासी आरिफ खान अपनी पत्नी मैनाज और छह बच्चों के साथ इसी कच्चे मकान में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार में तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। बताया गया कि पूरा मकान कच्चा था और लगा...