बदायूं, अक्टूबर 13 -- Badaun News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन में आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर बीएसए को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि कंवर्जन कॉस्ट, खाद्यान और फल वितरण की धनराशि का अविलंब आवंटन नहीं किया गया तो जनपद के सभी विद्यालयों में मिड-डे मील का संचालन बंद हो जायेगा। जिले के विद्यालयों को केवल अप्रैल 2026 तक की ही कंवर्जन कॉस्ट प्राप्त हुई है। पिछले छह महीनों से कंवर्जन कॉस्ट न मिलने के बावजूद शिक्षकों पर बिना धनराशि और खाद्यान के भोजन बनवाने का प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: जिले के 2010 स्कूलों को मिलेगी मध्याह्न भोजन योजना मद की राशि मार्च 20...