बदायूं, अगस्त 8 -- Badaun News: बिल्सी। नगर के बिजलीघर स्थित कंट्रोल रूम में शुक्रवार दोपहर एक बजे अचानक तकनीकी खराबी आने से नगर क्षेत्र की बिजली सप्लाई करीब पांच घंटे तक बाधित रही। बिजली गुल होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में लगे इंवर्टर भी जवाब दे गये। दुकानों, छोटे प्रतिष्ठानों और अन्य कार्यों पर भी बिजली सप्लाई बाधित होने का असर पड़ा। शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में कंट्रोल रूम की मशीन में अचानक फाल्ट आ गया, जिससे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मेंटेनेंस और फॉल्ट से ठप रही बिजली सप्लाई सूचना पर पहुंची बिजली निगम की टीम ने खराबी दूर की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद मशीन ...