बदायूं, अक्टूबर 18 -- Badaun News: एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम गौतम एवं यात्री /माल कर अधिकारी अभिनव चौधरी ने शनिवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर शहर एवं देहात क्षेत्र में कार्रवाई की। अभियान के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर संचालित हो रहे ओवरलोड 10 वाहनों के चालान किए गये एवं चार लाख की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। एआरटीओ ने वाहन चालकों एवं स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिये। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ने के साथ-साथ सड़कें एवं पुल भी क्षतिग्रस्त होते हैं। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई कि वह निर्धारित भार क्ष...