बदायूं, नवम्बर 16 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा। एमएफ हाईवे पर झील वाले पुल के पास रविवार को ओवरलोड ऑटो और बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार आठ से दस लोगों समेत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को बिसौली सीएचसी पहुंचाया। ग्राम फतेहपुर निवासी रवि पुत्र सोमपाल बाइक से बिसौली की ओर से चंदौसी दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में रवि के अलावा ऑटो सवार बिलारी निवासी जफरीन और सरीफन तथा धर्मपुर कला, सेफनी निवासी सुनीता समेत अन्य यात्री घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Badaun News: नशे में चालक ने दौड़ाया ऑटो, बाइक को मारी टक्कर, कई लोग घायलओवरलोड ऑटो और बाइक की भिड़ंत प्रत्यक्षदर्शियो...