बदायूं, अक्टूबर 21 -- Badaun News: सिविल लाइंस क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित बदायूं अस्पताल को ओटी टेक्नीशियन चला रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ही कुछ कर्मचारियों की शह पर उसका नेटवर्क जिले भर में फैल चुका है। वह खुद के अस्पताल में तो ऑपरेशन करता ही है इसके अलावा जिले के कई अस्पतालों में बतौर सर्जन बनकर ऑपरेशन करने जाता है। निजी अस्पतालों में कई बार केस बिगड़ने पर इसका नाम सुर्खियों में आता रहा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी से वह हर बार कार्रवाई से बच जाता है। इस बार जच्चा-बच्चा की मौत के बाद उसका अस्पताल तो सील किया गया है, लेकिन उसपर क्या कार्रवाई होगी इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। ओटी टेक्नीशियन काफी समय से शहर के साथ-साथ देहात के कई अस्पतालों में सर्जन बनकर खुद ही ऑपरेशन करता है। कम पैसे के लालच में कई बड़े अस्पता...