Badaun News: ऑटो से उतरते ही बैग से जेवर और नकदी गायब, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
बदायूं, अगस्त 28 -- Badaun News: उसावां। रक्षाबंधन पर नानी के घर जा रही महिला के बैग से आभूषण और नकदी गायब हो गई। ऑटो से उतरने के बाद सामान देखने पर उसे जेवरों का छोटा बैग नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी सामान का पता नहीं चला। महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई मांगी है। शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वजीरगंज थााना क्षेत्र गांव जारखोलिया निवासी सोनम सिंह पत्नी सुमित सिंह अपनी मां और मौसी के साथ थाना उसावां क्षेत्र के गांव मिल्किया स्थित नानी के घर राखी बांधने जा रही थीं। सोनम बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र से ऑटो में सवार हुई थीं। ऑटो से उतरने के बाद उन्होंने अपना सामान चेक किया तो बैग के अंदर रखा आभूषणों का छोटा बैग गायब मिला। उसमें आभूषणों के साथ करीब दो हजार रुपये नकद रखे थे। सामान गायब होने का पता चलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.