Badaun News: ऑटो और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। बरेली-मथुरा हाईवे पर ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे में मौत के शिकार हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मंगलवार देर रात हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला स्थित राधेलाल इंटर कॉलेज के पास हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला के रहने महावीर पुत्र रामेश्वर ऑटो चला रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि महावीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कछला के वार्ड नंबर-10 निवासी गोपाल पुत्र नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.