बदायूं, नवम्बर 16 -- Badaun News: रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारियों का एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने मिनी कुंभ में सुरक्षा-व्यवस्था का काफी देर तक निरीक्षण किया। इसके बाद वहां पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। रविवार को एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह मेला ककोड़ा में सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान मेले की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने निर्देशित किया कि मेले की सभी तैयारियां निर्धारित में पूरी कर ली जाएं।श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए मेला स्थल तक जाने वाले मार्गों का निर्माण व ...