बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: नगर में एसडीएम शौर्य अरोड़ा व सीओ अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में अस्थाई दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी अस्थाई लाइसेंस धारक आतिशबाजी की बिक्री के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें और सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें। एसडीएम ने अग्निशमन अधिकारी सहसवान को निर्देश दिए कि आतिशबाजी बिक्री स्थल पर फायर टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस धारकों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों एवं सावधानियों से भलीभांति अवगत कराया जाए। उन्होंने चिकित्साधिकारी सहसवान को निर्देश दिए हैं वह चिन्हित स्थल पर प्राथमिक उपचार की सुविधा के लिए एम्बुलेंस की व्...