Badaun News: एमएफ हाईवे पर पेड़ गिरा, घंटों जाम
बदायूं, जुलाई 9 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा, संवाददाता। बारिश के दौरान एमएफ हाईवे पर अचानक एक विशाल पेड़ गिरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक जाम से जूझना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ हटवाकर यातायात बहाल कराया। एमएफ हाईवे पर फैजगंज पेट्रोल पंप के पास बारिश के दौरान अचानक एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। रोडवेज बसें, ट्रक, निजी वाहन और दुपहिया सवार काफी देर तक जाम में फंसे रहे। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जाम की सूचना मिलते ही फैजगंज बेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.