बदायूं, अक्टूबर 11 -- Badaun News: क्षेत्र में अफीम तस्करी का धंधा काफी समय से चल रहा था। यहां बिहार से अफीम आती तो उसको खपाने का काम धर्मवीर यादव का था। वह अफीम खरीदने के बाद एमएफ हाईवे पर चल रहे कई ढाबों पर इसकी सप्लाई करता था। इससे उसको मोटी कमाई हो रही थी। मगर, अब तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। शुक्रवार की रात एंटी नारकोटिक्स टीम के हत्थे चढ़े धर्मवीर यादव ने पूछताछ में इस बात को कबूला कि वह किस तरह से अफीम की सप्लाई करता था। बिहार में रहने वाला उसका दोस्त डॉक्टर नवलेश यादव से वह अफीम की डील करता था। यह भी पढ़ें- Badaun News: अलापुर में एंटी नारकोटिक्स टीम का छापा, पांच किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार नवलेश यादव डॉक्टरी की आड़ में अफीम तस्करी का बड़े स्तर पर धंधा करता है। इस बात को अफीम के साथ पकड़े गए बिहार के ही अमित विश्वकर्मा ने ...