बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में एक नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से पात्रों को लाभांवित कराया जायेगा। इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा स्निफर डॉग (खोजी कुत्ता) के माध्यम से संपूर्ण जनपद न्यायालय परिसर की सुरक्षा की दृष्टि से जांच-पड़ताल की। सोमवार को शिविर के सफल आयोजन के लिये बैठक की। जिसमें शिविर के सफल आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने को निर्देशित किया। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/त्वरित न्यायाधीश/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित रस्तोगी ने बताया कि शिविर से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: आफीसर्स क्लब में...