Badaun News: एक जनपद एक व्यंजन में बदायूं का पेड़ा, संग लौंज शामिल
बदायूं, सितम्बर 2 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के ओडीओपी उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग, खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुरूप तैयार कर उनके बाजार विस्तार को बढ़ावा देना रहा।सीडीओ गामिनी सिंगला ने कहा कि बदायूं के लिए एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओपी) कार्यक्रम के तहत पेड़ा, मावा वाली मिठाईयां एवं लौंज व्यंजन के रूप में चयनित है। इन उत्पादों को आधुनिक एवं आकर्षक पैकेजिंग के माध्यम से बाजार में बेहतर पहचान दिलाने एवं उद्यमियों को नये बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। जनपद के स्थानीय उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग एवं गुणवत्ता के साथ बाजार उपलब्ध कराने से स्थानीय उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.