बदायूं, अगस्त 11 -- Badaun News: बिल्सी। नगर में सोमवार की शाम करीब तीन बजे से एक घंटा हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे, लेकिन आज हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वर्षा के बाद नगर पालिका बाजार, बिजलीघर रोड, खैरी बस स्टैंड, मोहल्ला संख्या पांच होली चौक समेत कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Roorki News: उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, सुहाना हुआ मौसम कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी और कीचड़ सड़कों पर फैल गया, जिससे फिसलन बढ़ने के साथ यातायात भी प्रभावित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...