बदायूं, जुलाई 31 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। नगर के सटे खैरी में हाईवे किनारे स्थित एक गोदाम में बुधवार देर शाम एसडीएम राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने तेल, घी, बिस्टिक, बटर, कुरकुरे, मसाले, गुलाब जामुन का पाउडर सहित अन्य खाद्य पदार्थ पकड़ा है। ये सभी खाद्य पदार्थ एक एक डेढ़ साल पहले एक्सपायर डेट हो चुका है। जिसे पुन: पैक कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान गोदाम संचालक मौके पर नहीं मिले। गोदाम को सील कर दिया गया। एक्सपायर खाद्य पदार्थों की बिक्री किये जाने की सूचना पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम एसडीएम के साथ छापेमारी के लिये पहुंची। यहां गोदाम खुलवाकर देखा तो अफसर दंग रह गये। गोदाम में करीब एक ट्रक एक्सपायर खाद्य पदार्थ ...