Badaun News: ऊन, धागा से बच्चों ने बनाईं कठपुतली
बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। मदर एथीना स्कूल में केजी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास और कलात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से डॉल एवं पपेट मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने कपड़े, धागे, ऊन, रंग-बिरंगे कागज और पुनर्चक्रण योग्य सामग्रियों का उपयोग करके अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक गुड़िया और कठपुतलियां बनाईं। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को निखारना भी उतना ही जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.