Badaun News: उसावां में भरभराकर गिरे दो मकान
बदायूं, सितम्बर 28 -- Badaun News: कस्बे के वार्ड नंबर 10 में 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बीच एक मंजिला पक्का मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। वार्ड नंबर 10 निवासी शांति देवी पत्नी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि उन्हें मकान गिरने की आहट महसूस हुई। खतरा भांपकर वह तुरंत घर से बाहर निकल गईं। उनके बाहर निकलते ही देखते-देखते पूरा मकान धराशायी हो गया। मकान गिरने की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।वहीं, इसी वार्ड में रानू पुत्र नरेंद्र का कच्चा मकान भी तेज बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रात में सोते समय बारिश में ढहा गरीब का आशियाना सूचना पर लेखपाल राहुल सिंह ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट प्रशासन को प्रेषित कर दी। यह भी पढ़ें- Kanpu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.