Badaun News: उलैया गांव में फिर फैला बुखार, डेंगू संक्रमित मिला
बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: जिले में कुछ दिन थमने के बाद डेंगू का एक और केस सामने आया है। कुछ दिन तक राहत की सांस लेने के बाद डेंगू का एक और केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग फिर से हरकत में आया है। डेंगू संक्रमित निकलने के बाद गांव में जांचों का दायरा बढ़ाया गया है। बुखार के कई मरीज एक बार फिर सामने आए तो स्वास्थ्य विभाग ने उलैया गांव में स्वास्थ्य शिविर की संख्या भी बढ़ा दी है। अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव उलैया में बीते दिनों बुखार के मरीज सामने आने के बाद उन्होंने झोलाछापों के यहां इलाज कराया। इसके बाद बुखार के मरीज कम होने लगे थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी राहत महसूस कर रहा था। मगर, दोबारा से गांव में बुखार फैला तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। इसके बाद गांव में कैंप लगवाया गया।मंगलवार को गांव में लगे स्वास्थ्य शिविरों में बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.