बदायूं, जुलाई 6 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में पिछले तीन दिन से लगातार उमस भरी गर्मी बढ़ती ही जा रही है। मानसून आने के बाद दो दिन तक तो लगातार बारिश हुई इसके बाद बारिश न होने से उमस बढ़ गई। तेज धूप के साथ ही उमस बढ़ी तो लोग अब बेहाल हैं। उमस की वजह से घरों के अंदर किसी को सुकून नहीं मिल पा रहा है तो बाहर तेज धूप की वजह से सभी परेशान हैं। मानसून आने के बाद यह पहली बार है जहां तेज धूप और उमस भरी गर्मी लगातार तीन दिनों तक बढ़ी है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोग अब फिर से बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं दिख रही हैं。 यह भी पढ़ें- Bijnor News: दिनभर बादलों की आवाजाही, उमस ने लोगों को किया बेहाल मानसून के दौरान बारिश इस बार मानसून आया तो पहले ही दिन बुधवार को रिकार्डतोड़ बारिश हुई जिससे किसानों को फायदा ...