बदायूं, सितम्बर 19 -- Badaun News: बीआरसी अंबियापुर परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय 'उमंग' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीडीओ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक की सभी न्याय पंचायतों से चयनित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष संचालन एआरपी रमन सिंह एवं अमित गुप्ता ने कराया। यह भी पढ़ें- Badaun News: ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता हुई आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम कक्षा एक से तीन के हिन्दी कविता सुनाओ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय घंघोसी की छात्रा मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी कविता में प्राथमिक विद्यालय रायपुर बुजुर्ग की छात्रा खुशी विजेता रहीं। कक्षा चार व पांच की कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बादशाहपुर के ...