बदायूं, सितम्बर 7 -- Badaun News: पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते गंगा नदी के जलस्तर में भारी जलवृद्धि दर्ज की गयी है, जिससे सदर, दातागंज, सहवान तहसील के 36 गांव अब पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। जिला प्रशासन ने जलस्तर में भारी वृद्धि के बाद बाढ़ क्षेत्र में सर्तकता बढ़ा दी है। रविवार के लिये 24 घंटे के भीतर सात सेमी जलवृद्धि के बाद गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर पहुंच गया। इससे जो गांव अब तक बाढ़ से दूर थे, उनमें भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इसी प्रकार से जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो स्थिति भयाभय हो सकती है।

कटान की स्थिति उसहैत क्षेत्र के गांव कदम नगला एवं रैपुरा पर कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। विद्यालय, पंचायत घर कटने के बाद शेष घर कटान के निशाने पर हैं। डीएम के निर्देश पर...