बदायूं, सितम्बर 20 -- Badaun News: नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण महापर्व का तीसरा दिन उत्तम आर्जव धर्म के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और भजन-कीर्तन किया। शाम को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में निखिल जैन ने उत्तम आर्जव धर्म पर विस्तार से प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि उत्तम आर्जव धर्म मनुष्य को छल-कपट और बनावट से दूर रहकर सरल, सच्चा और निष्कपट जीवन जीने की प्रेरणा देता है। प्रवचन के बाद जैन वीरांगना मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन नीरेश जैन ने शानदार तरीके से किया। यह भी पढ़ें- सच्ची शुचिता तो आत्मा के भीतर से आती है... अध्यक्ष टीटू जैन, अनिल जैन सोनी, नीरज जैन, सुनील कुमार जैन, अजीत जैन, जैन वीरांगना ...