बदायूं, अक्टूबर 6 -- Badaun News: मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने बरेली शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में बरेली स्थित माधव राव सिंधिया स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पेरेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष अंकुर सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि चंद्रलोक ग्रुप के चेयरमैन एवं आईएमए प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंडर-9 वर्ग में मदर एथीना स्कूल के कक्षा पांच अ के छात्र अभिनव मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये टॉप-10 में छठा स्थान प्राप्त कर सम्मान के रूप में ट्राफी एवं पुरस्कार प्राप्त किया। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने अभिनव को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Nainital News: 13वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में लेक्स इंटरनेशनल भीमताल चैंपियन यह भ...