Badaun News: उझानी व कछला में दो करोड़ से सीसी रोड की स्वीकृति
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता।नगर पंचायत कछला एवं उझानी में विकास कार्यों के लिये दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है।बिल्सी विधानसभा के लिये एक के बाद एक सौगात मिल रही है। विधायक हरीश शाक्य के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वीकृति दे दी। इसके बाद नगर पंचायत कछला एवं उझानी में विकास कार्यों के लिये दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत मिल गई है। इस धनराशि से कछला और उझानी में आठ महत्वपूर्ण सीसी रोड निर्माण समेत इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इससे पथ प्रकाश व्यवस्था में भी सुधार कराया जायेगा। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि बिल्सी विधानसभा प्रदेश की अग्रणी विधानसभाओं में गिनी जाये। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: 9.70 करोड़ से आठ मार्गों को कराया जाएगा निर्माण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.