बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: दहगवां। क्षेत्र के गांव दियोहरा शेखपुर स्थित संविलियन विद्यालय में बुधवार को छात्र-छात्राओं को ई-कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी, चार्जर और बैटरी समेत खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कूड़े में न फेंकने की जानकारी दी गई। साथ ही ई-कचरे का उचित निस्तारण न होने से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वीडियो दिखाकर ई-कचरे के सुरक्षित प्रबंधन और उचित निस्तारण की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि घरों और स्कूलों से निकलने वाले ई-कचरे को अलग एकत्र करना चाहिए और उसे अधिकृत संग्रह केंद्रों तक पहुंचाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: ई-कचरा प्रबंधन को लेकर बच्चों को किया ग...