Badaun News: ईश्वर का वास्तविक मंदिर मनुष्य का हृदय: रूप
बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: बिल्सी। गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर रविवार को आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति एवं आर्य समाज, बदायूं के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि परमात्मा को बाहरी मंदिरों में नहीं, बल्कि अपने अंतःकरण में खोजने की आवश्यकता है। ईश्वर की अनुभूति स्वाध्याय, यज्ञ, योगाभ्यास और सत्कर्मों के माध्यम से की जा सकती है। योगाचार्य गिरधारी सिंह आर्य ने कहा कि छोटे से गांव में रहकर आचार्य संजीव रूप द्वारा सैकड़ों बेटियों को वैदिक पुरोहित एवं संस्कारित नागरिक बनाने का कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। तृप्ति आर्य,ईशा आर्य कौशिकी,आवेश कुमार सिंह, सुरेंद्र मौर्य, डॉ. जुगल किशोर, मदन लाल पाल, बद्री प्रसाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.