बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: बिल्सी। नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर शनिवार दोपहर एक कोल्ड स्टोर के पास ईको कार और लोडर वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार दो लोगों की जान बच गई। बदायूं के गौरामई निवासी सलमान ने बताया कि उनके भाई अरमान, मां नसीम बानो समेत चार लोग ईको कार से फरीदाबाद, दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान मुजरिया की ओर से आ रहे लोडर वाहन से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार तीन सवार लोग घायल हो गए।वहीं, लोडर वाहन में सवार ओमकार यादव और उनकी पत्नी गड्डों यादव को भी चोटें आईं। चालक ओमकार सिंह यादव ने बताया कि वह वाहन से मनोना धाम जा रहे थे। तभी सामने से आ रही ईको कार से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके...